फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटबुल से कटवाया: पड़ोसी के कुत्ते को डंडा दिखाया तो उस पर ही छोड़ा डॉग, कई जगह काटा, फिर लात-घूसों से पीटा

Mon, 01 May 2023 08:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पिटबुल ने छात्र के गले, प्राइवेट पार्ट और जांघ समेत चार जगहों पर काट लिया। इसके बाद आरोपियों ने शिवम को बुरी तरह पीटा। शिवम की बहन और मां के साथ भी आरोपियों ने ऐसा ही किया।
विज्ञापन
पिटबुल के हमले में घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में पड़ोसी ने अपने खूंखार पिटबुल नस्ल के कुत्ते से बीकॉम के छात्र को कटवा दिया। इससे भी जब आरोपियों का दिल नहीं भरा तो पिता-पुत्र ने पीड़ित शिवम (20) को जमीन पर गिराकर लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। छात्र रोता हुआ किसी तरह घर पहुंचा। शिवम की मां सुमित्रा देवी और बहन ईशा आरोपी के घर जाने लगे तो आरोपियों ने रास्ते में रोककर उनकी भी पिटाई की। हमले में शिवम, उसकी मां सुमित्रा और बहन ईशा बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को जख्मी हालत में अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने वारदात के करीब 17 दिनों बाद शिवम की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी जितेंद्र पटवाल और इसके बेटे की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शिवम अपने परिवार के साथ तिमापुर स्थित सरकारी क्वार्टर में रहता है। वीर सिंह शिक्षा विभाग में नौकरी करते हैं। वहीं शिवम डीयू में बीकॉम का छात्र है। 13 अप्रैल को वह अपने पालतू पोमेरेनियन नस्ल के कुत्ते को घुमाने घर से बाहर निकला था। उस समय शिवम के पड़ोसी जितेंद्र पटवाल अपने खूंखार कुत्ते को घुमा रहे थे। शिवम के कुत्ते को देखते ही पिटबुल ने उस पर हमला करने का प्रयास किया। शिवम ने डंडे से उसे डराने का प्रयास किया तो इस पर जितेंद्र भड़क गया। 
विज्ञापन

उसने अपने कुत्ते को शिवम पर छोड़ दिया। पिटबुल ने शिवम के गले, प्राइवेट पार्ट और जांघ समेत चार जगहों पर काट लिया। इसके बाद आरोपियों ने शिवम को बुरी तरह पीटा। शिवम की बहन और मां के साथ भी आरोपियों ने ऐसा ही किया। तीनों को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब 17 दिनों बाद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मामला दर्ज किया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जितेंद्र ने अपनी पहुंच की वजह से इतने दिनों तक मामला दर्ज नहीं होने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें