जवाहर लाल नेहरू के आग्रह-दुराग्रह ने जम्मू-कश्मीर प्रकरण को उलझाने में भूमिका निभाई। उनका आग्रह शेख अब्दुल्ला के लिए था और दुराग्रह महाराजा हरी सिंह के लिए। देश जब आजाद हुआ था तो भारत और पाकिस्तान ने अल्पसंख्यकों को विशेष तरजीह देने की बात कही थी।
लेकिन पाकिस्तान ने दगाबाजी की। पूर्वी पाकिस्तान के हिंदुओं को हम अनाथ नहीं छोड़ सकते। ये विचार गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली ने दिल्ली के दीनदयाल शोध संस्थान सभागार में ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और कश्मीर समस्या’ पुस्तक के विमोचन अवसर पर कही।
इस पुस्तक को ओपी कोहली की पुत्री ऋतु कोहली ने लिखा है और इसे प्रभात प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि भारत का इतिहास राजनीतिक सोच का था। जम्मू-कश्मीर पूर्णतया भारत नहीं है, इसे पुष्ट करने की कोशिश की गई।