फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से फिर चोरी हुआ लोहा

Sat, 27 Feb 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ की लापरवाही से एक बार फिर न्यूटाउन स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से पैकेजिंग लोहा चोरी होने का मामला सामने आया है। ऐसा नहीं है कि यह कोई पहली घटना है।
विज्ञापन


इसके पहले भी यहां चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। चोरी करने वाले गिरोह ने एक बार फिर वारदात को अंजाम देकर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।

शुक्रवार शाम चोरों ने टाटा की साइडिंग के लिए बुक मालगाड़ी के न्यूटाउन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के साथ ही 5 मिनट के भीतर पैकेजिंग का लोहा उखाड़ दिया।

जैसे ही गार्ड को इस बारे में पता चला तो उसने तुरंत स्टेशन पर सूचना दी। जिसके बाद सभी चोर मौके पर ही कुछ पैकेजिंग लोहा छोड़कर भाग फरार हो गए।

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गार्ड ने मालगाड़ी को आगे बढ़ाने से मना कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम के चलते न्यूटाउन रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-4 पूरी तरह बंद हो गया।
विज्ञापन


आरपीएफ के अधिकारी घटना के दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे। आधी रात को मालगाड़ी साइडिंग में पहुंचाया गया। ज्ञात हो कि पिछले कई सालों से कंपनी रेलवे को कई बार पत्र लिखकर मालगाड़ी से पैकेजिंग लोहा चोरी होने के बारे सूचना दी है।

हाल ही में कंपनी के एक अधिकारी गौरव सोनी ने रेल मंत्री और उत्तर रेलवे के जीएम को ट्वीट कर इस संबंध में सूचना दी है और कहा है कि इन घटनाओं के कारण यह ट्रैक पूरी तरह से असुरक्षित हो जाता है।

लाखों यात्रियों के साथ-साथ अनलोडिंग करने वाले कर्मचारियों के लिए यह स्थिति जानलेवा बन सकती है। इस शिकायत को आरपीएफ के पास भेजा गया। हैरानी की बात यह है कि आरपीएफ ने अपनी रिपोर्ट यहां पैकेजिंग लोहा चोरी होने की ही घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें