फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट-यूजी पेपर लीक: दिनेश-विकास बिवाल की जमानत पर सीबीआई से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में आरोपी दिनेश बिवाल और विकास बिवाल की जमानत याचिका पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जवाब मांगा है। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने एजेंसी को नोटिस जारी करते हुए 23 जुलाई तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और मामले की अगली सुनवाई इसी दिन तय की है।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान आरोपियों की ओर से अधिवक्ता एपी सिंह पेश हुए। सीबीआई की ओर से वरिष्ठ लोक अभियोजक नीतू सिंह ने नोटिस स्वीकार करते हुए जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। सीबीआई ने नीट-यूजी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में दिनेश बिवाल और विकास बिवाल समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी फिलहाल 24 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं। इसी मामले में कोर्ट ने आरोपी यश यादव को पूर्व में 21 जून को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा में शामिल होने और 22 जून को अपनी बहन के विवाह में शामिल होने के लिए अंतरिम राहत देते हुए अनुमति प्रदान की थी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें