फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कारीगरी बाजार में देशभर के हस्तशिल्प और हैंडलूम उत्पाद एक मंच पर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनी में लगाए गए हैं 80 स्टॉल, 25 जुलाई तक चलेगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में शुक्रवार को 11 दिवसीय राष्ट्रीय एमएसएमई प्रदर्शनी एवं मार्केटप्लेस ‘कारीगरी बाजार–दिल्ली 2026’ का शुभारंभ हुआ। 25 जुलाई तक चलने वाले इस आयोजन में देशभर के कारीगर, बुनकर और लघु उद्यमी अपने पारंपरिक और हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री कर रहे हैं। प्रदर्शनी का उद्देश्य एमएसएमई, महिला उद्यमियों और हस्तशिल्पियों को राष्ट्रीय स्तर का बाजार उपलब्ध कराना तथा उन्हें सीधे खरीदारों से जोड़ना है।

प्रदर्शनी का आयोजन अम्बपाली हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड ने एमएसएमई मंत्रालय की प्रोक्योरमेंट-मार्केटिंग सपोर्ट योजना के तहत किया है। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव डॉ. रश्मि सिंह रहीं, जबकि नीलम प्रताप रूडी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थीं। कार्यक्रम में एमएसएमई, नेशनल जूट बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय और एलआईसी के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी में करीब 80 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें खुर्जा पॉटरी, बनारसी साड़ियां, भदोही के कालीन, भागलपुरी सिल्क, कांथा कढ़ाई, केरल की म्यूरल पेंटिंग, जूट, हस्तकरघा, हस्तशिल्प, हर्बल, ऑर्गेनिक और कृषि आधारित उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के कारीगर इसमें भाग ले रहे हैं। आयोजकों ने लोगों से हस्तनिर्मित और स्वदेशी उत्पादों की खरीद कर स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें