फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज बवाना गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

Thu, 23 Oct 2014 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नीरज बवाना गिरोह के बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले महीने स्पेशल सेल की टीम पर फायरिंग करके फरार हो गया था। आरोपी ने रोहिणी अदालत में भी विरोधी गिरोह के सदस्य की हत्या करने की साजिश रची थी, लेकिन स्पेशल सेल ने साजिश को नाकाम कर दिया था। दिल्ली व हरियाणा पुलिस को आरोपी की काफी दिनों से तलाश थी।
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार, शाखा में तैनात इंस्पेक्टर पूरनपंत को 20 अक्तूबर को नीरज बवाना गिरोह का सदस्य दीपक उर्फ दीपा (24) के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस को जांच में पता चला कि 21 अक्तूबर को दीपक इनोवा कार में हरियाणा से परिजनों से मिलने गांव सुल्तानपुर डबास आएगा। टीम ने बवाना कंझावला रोड पर घेराबंदी करके दीपक को दबोच लिया।

दीपक ने बताया कि गिरोह के सदस्य नवीन उर्फ बाली ने विरोधी गिरोह नीतू दाबोदा गिरोह के सरगना (नीतू की मौत के बाद) प्रदीप उर्फ भोला की हत्या की साजिश रची थी। प्रदीप की हत्या रोहिणी कोर्ट में की जानी थी। वकील का कोट पहनकर नीरज गिरोह के सदस्य बामबा, जेहरी व अन्य कोर्ट में प्रवेश करने में भी सफल हो गए थे, लेकिन दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने साजिश नाकाम कर दी थी। स्पेशल सेल ने दीपक को 19 सितंबर को भी करनाल जाने के दौरान घेर लिया था। पुलिस टीम पर फायरिंग कर आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें