फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल: एनडीटीएल में अब छह दुलर्भ संदर्भ सामग्री की भी होगी जांच

Fri, 01 Apr 2022 10:00 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एनडीटीएल ने तीन साल के लिए दोनों राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगठनों के साथ इन संदर्भ सामग्रियों के इस्तेमाल के लिए करार किया है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय खेल और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने गुरुवार को राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला( एनडीटीएल) के लिए छह दुलर्भ संदर्भ सामग्री (रेफरेंस मेटीयिरल) की शुरुआत की। इसका इस्तेमाल दुनिया में सभी वाडा-मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में रासायनिक परीक्षण के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन


इन संदर्भ सामग्रियों को हाल ही में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल (नाइपर) गुवाहाटी और सीएसआईआर व आईआईआईएम जम्मू के सहयोग से तैयार किया गया है। एनडीटीएल ने तीन साल के लिए दोनों राष्ट्रीय वैज्ञानिक संगठनों के साथ इन संदर्भ सामग्रियों के इस्तेमाल के लिए करार किया है।

इन समझौतों का मकसद विश्वभर में डोप परीक्षण प्रयोगशालाओं के द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं के अनुसंधान और विकास गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इसके अलावा राष्ट्रीय प्रयोगशाला की परीक्षण क्षमता मजबूत होगी व दुनियाभर में भारत की निष्पक्ष खेल नीति को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें