फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Excise Policy: दिल्ली आबकारी नीति के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगा NDMC, बैठक में अनियमितता पर होगी चर्चा

Tue, 23 Aug 2022 08:29 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली

सार

एनडीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि परिषद बैठक में आबकारी नीति में कथित अनियमितता पर चर्चा करेगी। विरासत स्थल गोले मार्केट इमारत के सुधारीकरण और नवीनीकरण कर उसे संग्रहालय में बदलने के मुद्दे पर भी बैठक में चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
Manish Sisodia , मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली नगर निगम दिल्ली सरकारी की आबकारी नीति के खिलाफ बुधवार को बैठक में निंदा प्रस्ताव लाएगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिल्ली सरकार की आबकारी नीति को खत्म कर दिया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव एनडीएमसी सदस्य कुलजीत सिंह चहल पेश करेंगे और परिषद आबकारी नीति में कथित अनियमितता पर चर्चा भी करेगी। अधिकारियों ने बताया कि विरासत स्थल गोले मार्केट इमारत के सुधारीकरण और नवीनीकरण कर उसे संग्रहालय में बदलने के मुद्दे पर भी बैठक में चर्चा की जाएगी।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आबकारी नीति के निर्माण और उसे लागू करने में अनियमितता के आरोप में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों और संस्थाओं के खिलाफ केस दर्ज किया था। सीबीआई इस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें