फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एनडीएमसी ने ई-वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क पर 50 फीसदी छूट लागू की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। एनडीएमसी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अपने सभी पार्किंग स्थलों पर 50 प्रतिशत पार्किंग शुल्क रियायत लागू कर दी है। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल और सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को सार्वजनिक परिवहन और स्वच्छ मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए ई-रिक्शा और मेट्रो से सफर किया।
दोनों नेताओं ने सेवा तीर्थ से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो में सफर किया और यात्रियों से संवाद किया। उन्होंने नियमित रूप से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने वाले नागरिकों का आभार जताते हुए कहा कि इससे ट्रैफिक जाम, ईंधन खपत और प्रदूषण कम करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और ऊर्जा संरक्षण स्वच्छ और सतत भारत के निर्माण के अहम आधार हैं। दोनों नेताओं ने कनॉट प्लेस स्थित पार्किंग क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक वाहन उपयोगकर्ताओं को फूल और चॉकलेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया। चहल ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं से इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए कार पूलिंग, वर्चुअल मीटिंग्स, कार्बन फुटप्रिंट कम करने और पर्यावरण अनुकूल कार्य संस्कृति जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें