फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीएमसी: कचरे के बदले आठ हजार मास्क का वितरण

Mon, 12 Apr 2021 05:13 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • कनॉट प्लेस व खान मार्केट में प्लास्टिक लेकर पहुंच रहे लोग
विज्ञापन
ndmc - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की कचरा लाओ मास्क ले जाओ पहल के तहत अब तक आठ हजार से अधिक मास्क का वितरण किया जा चुका है। खास बात यह है की इससे बड़ी मात्रा में कार्बन उत्सर्जन हवा में फैलने से रुका है। आने वाले दिनों में प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करने के लिए एनडीएमसी और भी केंद्र स्थापित कर सकता है।
विज्ञापन


दरअसल, गत वर्ष एनडीएमसी ने कनॉट प्लेस में प्लास्टिक कचरे के बदले मास्क लेने की पहल की शुरुआत की थी। इसके अलावा खान मार्केट में भी केंद्र स्थापित किया गया था। इन केंद्रों पर केवल प्लास्टिक बैग या फिर प्लास्टिक की बोतलों को ही लिया जाता है और इसके बदले में मास्क का वितरण किया जाता है।

एनडीएमसी के एक अधिकारी के अनुसार, कनॉट प्लेस में करीब पांच किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक का कचरा जमा किया जा चुका है। इससे 10 टन से भी अधिक कार्बन उत्सर्जन होने से बचा है। वहीं, खान मार्केट में ढाई किलो के करीब प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा किया जा चुका है। इससे पांच टन के करीब कार्बन उत्सर्जन होने से बचा है। अधिकारी ने बताया कि इकट्ठा किए गए कचरे का मानकों के अनुसार निस्तारण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें