NCW प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा कि बिभव ने हमारे नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है, आज मेरी टीम फिर से नोटिस जारी करने गई है। रेखा शर्मा ने यह भी कहा कि अगर मुख्यमंत्री इसमें दोषी पाए जाएंगे तो पुलिस और हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
राज्यसभा सांसद और पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर दिल्ली में घमासान मचा हुआ है। भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को घेरने में लगी है। उधर, राष्ट्रीय महिला आयोग भी इस मामले में संज्ञान लिया और केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को नोटिस भेजा था। आज सुबह 11 बजे बिभव कुमार को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होना था लेकिन वो पेश नहीं हुए। इसके बाद NCW प्रमुख रेखा शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में जानकारी दी।
विज्ञापन
NCW प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा कि बिभव ने हमारे नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है, आज मेरी टीम फिर से नोटिस जारी करने गई है। रेखा शर्मा ने यह भी कहा कि अगर मुख्यमंत्री इसमें दोषी पाए जाएंगे तो पुलिस और हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
NCW प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा, 'जब हमने सोशल मीडिया पर यह देखा तो स्वत: संज्ञान लिया। मैं सब कुछ करीब से देख रही थी और मैंने स्वाति मालीवाल से पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराने का अनुरोध किया था। मुझे लगता है कि वह सदमे में थीं, क्योंकि कोई भी उम्मीद नहीं कर सकता था कि उन्हें अपने नेता के आवास पर इस तरह से पीटा जाएगा। अब स्वाति मालीवाल ने शिकायत दर्ज कराई है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'पुलिस से हमने कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी थी वह हमें कल मिल गई है, स्वाति मालीवाल ने कल पुलिस से बात की और पुलिस ने एएफआईआर दर्ज कर ली है। विभव ने हमारे नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है, आज मेरी टीम फिर से नोटिस जारी करने गई है। अगर मुख्यमंत्री इसमें दोषी पाए जाएंगे तो पुलिस और हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।'