फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में अभी नहीं मिलेगी लू से राहत, तेज धूप अभी और बढ़ाएगी परेशानी

Sun, 05 Jun 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी में चढ़ते पारे के साथ मौसम की मार दिल्ली वालों पर पड़ने लगी है। शनिवार को चली गर्म हवा और तेज धूप ने दिनभर लोगों को पसीना पोंछने पर मजबूर कर दिया। मौसम की इस मार से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है।
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिन तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। हालांकि 7 जून से दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में यूपी, हरियाणा और चंडीगढ़ में तेज हवा और कहीं-कहीं बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है।

शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42.9 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान के दोनों स्तर सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली और आसपास 7 जून से मिल सकती है राहत

गर्मी में युवती - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के किसी एक इलाके की बात करें, तो सबसे ज्यादा तापमान पालम इलाके में 45.3 डिग्री दर्ज किया गया। गुड़गांव में 45 डिग्री तक तापमान पहुंच गया। नोएडा में 43.8 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। 

दिनभर लोग पसीना पोंछते और धूप से बचते नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन तक दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान इसी तरह बना रहेगा और लू चलेगी। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाके इसकी चपेट में रहेंगे। तापमान सामान्य से कहीं-कहीं 5 डिग्री तक अधिक रहेगा। 

हालांकि 7 जून के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव जरूर आएगा। 7 जून को दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में कही बारिश के साथ हवा चलेगी या फिर धूल भरी हवा चलेगी, जिससे राहत मिलने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें