फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में मानसून की दस्तक, अभी अच्छी बारिश के आसार नहीं

Fri, 26 Jun 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में मानसून ने दस्तक दे दी है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में तीन से चार दिन अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं। वहीं, नोएडा-ग्रेनो में बृहस्पतिवार को बारिश और हवाओं के कारण अधिकतम तापमान औसत से करीब 11 डिग्री कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, एनसीआर में बुधवार रात से ही बारिश का दौर जारी रहा। सुबह भी हल्की बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो जून के औसत न्यूनतम तापमान से करीब चार डिग्री कम था।

अधिकतम तापमान गिरकर 28.7 डिग्री पर पहुंच गया, जो औसत से करीब 11 डिग्री कम था। बुधवार रात से बृहस्पतिवार दोपहर तक करीब 13 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। 26 जून को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। तीन से चार दिन जम्मू-कश्मीर, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। एक से दो दिन में स्पष्ट होगा कि यह कितना ताकतवर है। यह एक्टिव रहा तो इसके असर से चार से पांच दिन में बंगाल से लेकर यूपी तक अच्छी बारिश हो सकती है।

अरब सागर में बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र गुजरात होते हुए मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में पहुंच गया है। 1 से 24 जून तक पश्चिमी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, उड़ीसा मध्य महाराष्ट्र समेत देश के 16 जोन में औसत से अधिक बारिश हुई है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड समेत 13 जोन में सामान्य बारिश हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें