फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में मिले स्वाइन फ्लू के पांच नए मरीज

Wed, 31 Dec 2014 01:24 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू (एच1एन1) से गाजियाबाद में एक महिला की मौत हो चुकी है और दो नए मरीजों की हालत गंभीर है। इसके बावजूद यहां टेमीफ्लू दवा का अभाव बना हुआ है।
विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली और गाजियाबाद से स्वाइन फ्लू के पांच नए मरीज सामने आए हैं। इनमें वसुंधरा निवासी युवती और डासना गेट निवासी एक वृद्ध शामिल हैं। इन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियाें का कहना है जब तक उन्हें रिपोर्ट नहीं मिल जाती है तब तक वह दोनों मामलों को संदिग्ध मानेंगे। हालांकि विभाग ने टैमीफ्लू दवा न होने की बात को स्वीकार किया है।
विज्ञापन


वसुंधरा निवासी नीतू शर्मा (33) पति राजकुमार शर्मा के साथ गत 25 दिसंबर लंदन से लौटी हैं। दो दिन पहले उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस होने पर लाल कुआं स्थित आनंद नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

लाल पैथलॉजी में टेस्ट रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू आने पर उन्हें मंगलवार को दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति राजकुमार शर्मा ने बताया कि पत्नी डायबिटिक हैं और उन्हें निमोनिया भी हो गया है, जिसके चलते परेशानी हो रही है।

ऑक्सीजन दी जा रही है, फिलहाल डॉक्टर तबीयत ठीक बता रहे हैं। आनंद नर्सिंग होम के संचालक डा. नरेश मित्तल का कहना है कि मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देकर उनसे टैमीफ्लू की डिमांड की थी, मगर वहां से जवाब आया है कि दवा नहीं है।

डासना गेट निवासी विनोद शर्मा (65) को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। विनोद के बेटे विभोर ने बताया कि 25 दिसंबर को पिता की अचानक  तबीयत खराब हो गई। उन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
विज्ञापन


परिजन ने तुरंत यशोदा में भर्ती कराया। डाक्टराें ने पहले आईसीयू में एडमिट किया, फिर आईसोलेशन वार्ड में रखा गया। मंगलवार को रिपोर्ट मिली हैं, जिसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।

इसके बाद हम पिता विनोद को आरएमएल लेकर आए हैं। विनोद शर्मा विगत कई वर्ष तक ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष भी रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें