फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने किया छेड़छाड़ का विरोध तो सरेराह कर दी पिटाई

Wed, 31 Dec 2014 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के रणहौला इलाके में एक महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला समेत पांच लोगों की जमकर पिटाई कर दी। महिला की शिकायत पर रणहौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। जिसके विरोध में पीड़ित पक्ष ने मंगलवार को थाने का घेराव किया और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

रविवार रात को 30 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर शराब के नशे में धुत आरोपियों पीड़ित पक्ष के लोगों कीलाठी डंडे से पिटाई कर दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो आरोपी विनोद और बबलू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, लेकिन पुलिस ने एफआईआर में तीन का ही नाम दर्ज किया। पीड़ितों ने पुलिस पर इस मामले की जांच में कोताही बरतने का आरोप लगाया। इसके विरोध में उन लोगों ने मंगलवार को थाने पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें