फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले सप्ताह एनसीआर में हो सकती बारिश

Sat, 15 Nov 2014 02:18 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर के मध्य में अचानक सर्दी बढ़ने से लोगों को शुक्रवार को सीजन के पहले सर्द मौसम का अहसास हुआ। दिनभर ठंडी हवा चलने और बादल छाए रहने से लोगों ने शाम को अपने गर्म कपड़े निकाल लिए।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से तापमान में और गिरावट आएगी। अगले सप्ताह एनसीआर में हल्की बारिश होने का अंदेशा है। वहीं बुलंदशहर और अलीगढ़ में तेज बारिश के आसार है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई। इससे यह 27 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा जबकि न्यूनतम 16 डिग्री पर पहुंच गया। इसके साथ ही दिन में बादल छाने और ठंडी हवा चलने से भी सर्दी बढ़ गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से लोगों को और ज्यादा सर्दी का सामना करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह एनसीआर में हल्की बारिश के आसार है। ग्रामीण क्षेत्रों में पाला गिरने के साथ ही कोहरा छाने का पूर्वानुमान भी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें