फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के कारण वेटिंग में केजरी योजनाएं?

Mon, 17 Feb 2014 11:47 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में ऑटो किराये में संशोधन का असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है, लेकिन नोएडा में किराए को लेकर उलझन बरकरार है।
विज्ञापन


दिल्ली की तर्ज पर नोएडा में ऑटो का किराया निर्धारित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस प्रस्ताव को वेटिंग में डाल दिया गया है।

यह भी पढ़ें:पढ़िए, योगेंद्र यादव के नेता बनने की पूरी कहानी

पिछले सप्ताह प्रदेश भर में ऑटों-टैंपो के किराये में बढ़ोतरी की गई थी। सीएनजी ऑटो का किराया 96 पैसे तो वहीं टैंपो का किराया 1.18 रुपये प्रति किमी तक महंगा हो गया।
विज्ञापन


हालांकि, सीएनजी की कीमत कम होने के कारण किराये में एक बार फिर संशोधन किया गया है, लेकिन नोएडा पर न किराया बढ़ने का असर पड़ा और न ही कम होने का प्रभाव दिखाई दिया। दरअसल, थ्री-सीटर ऑटो में न मीटर व्यवस्था लागू है और न ही इनका कोई किराया निर्धारित है।

इसके अलावा शासन की ओर से इस उलझन को कम करने का कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। उलझन को खत्म करने के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने दिल्ली की तर्ज पर थ्री-सीटर ऑटो का किराया निर्धारित करने और मीटर प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव तैयार किया था।
विज्ञापन


प्रस्ताव को परिवहन विभाग से मंजूरी के बाद शासन के पास भेजा जा चुका है। इसके पास कराने का दबाव परिवहन विभाग के अधिकारियों पर लगातार बनाया जा रहा है, लेकिन शासन की ओर से फिलहाल कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिल रहे हैं।

दिल्ली में किराये का स्लैब
2 किमी. तक : 25 रुपये
2 किमी. से ज्यादा : 8 रुपये / किमी.

ऑटो यूनियन की मांग
2 किमी. तक : 30 रुपये
2 किमी. से ज्यादा : 10 रुपये/ किमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें