फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने शपथ समारोह में शीला से 7 लाख कम खर्च किए

Mon, 17 Feb 2014 11:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह पर 6 लाख 33 हजार 802 रुपये खर्च किया था।
विज्ञापन


हालांकि वर्ष 2008 में शीला दीक्षित सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम पर 13 लाख चार हजार 366 रुपये व्यय किए गए थे। मुंबई के आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली की ओर से मांगी गई सूचना में दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव जेपी शर्मा ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


उसमें बताया है कि 28 दिसंबर 2013 को केजरीवाल कैबिनेट के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारी पर पीडब्ल्यूडी, नार्थ दिल्ली सिटी कॉरपोरेशन, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली फायर ब्रिगेड सर्विस, पुलिस, बिजली विभाग और सूचना एवं प्रसारण विभाग की ओर से यह राशि खर्च की गई।
विज्ञापन


वहीं वर्ष 2008 में शीला दीक्षित कैबिनेट के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 5 लाख 53 हजार 715 रुपये टेंट और 7 लाख 50 हजार 651 रुपये भोजन पर व्यय किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें