फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव: एनसीपी ने जारी किए सात उम्मीदवारों के नाम, कमांडो सुरेंद्र सिंह को भी दिया टिकट

Tue, 21 Jan 2020 06:49 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी से विधायक रहे कमांडों सुरेंद्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो गए हैं। सुरेंद्र सिंह को दिल्ली कैंट से एनसीपी ने अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने इस बार सुरेंद्र सिंह का टिकट काट दिया है, पार्टी ने उनकी जगह विरेंद्र सिंह कादियान को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने इस सीट पर संदीप तंवर पर दांव लगाया है। 
विज्ञापन


इससे पहले सुरेंद्र सिंह ने ट्वीट कर अपना दर्द बयां किया। सुरेंद्र सिंह ने अपने त्यागपत्र की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आज मैं बहुत दुखी होकर आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। 

मालूम हो कि टिकट के लिए पार्टी की तरफ से इंकार किए जाने के बाद सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि वो या तो किसी दूसरी पार्टी से या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

एनसीपी ने किसे कहां से बनाया प्रत्याशी  

दिल्ली कैंट- कमांडो सुरेंद्र सिंह
गोकुलपुर से-चौधरी फतेह सिंह
बाबरपुर- जाहिद अली
गोंडा- प्रशांत गौर
छतरपुर- राणा सुजीत सिंह
मुस्तफाबाद- मयुर भान
चांदनी चौक- आसिम बैग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें