फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महिला के पेट से निकली कोकीन की 65 गोलियां, ऐसे आई पकड़ में

Tue, 28 May 2019 05:08 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोकीन - फोटो : Social media
विज्ञापन

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) पर एक वेनेजुएला मूल की महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला के पेट से कोकीन के 65 कैप्सूल मिले हैं। इस मामले के सामने के बाद नारकोटिक्स कंट्रौल ब्यूरो (एनसीबी) ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एनसीबी इस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के पास नारकोटिक्स होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद उसकी जांच की गई। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में कुछ पता नहीं चला लेकिन जैसे-जैसे तलाशी हुई तो सुरक्षाकर्मियों को शक होने पर उस महिला को अस्पताल ले जाया गया। 

अधिकारी ने बताया कि महिला का एक्सरे करने के बाद पता चला कि उसके पेट में कोकिन की गोली है। डॉक्टरों ने महिला के पेट से 65 गोली निकाले।  जांच के बाद पता चला कि इन गोलियों में कोकीन भरी गई है। 
विज्ञापन


महिला ने अधिकारियों को  बताया कि वह आईजीआई एयरपोर्ट पर अबाबा की एक फ्लाइट से आई थीं। उसने बताया कि ये गोलियां उसके पेट में अबाबा में ही डाली गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें