भारतीय नौसेना फिटनेस, स्वस्थ जीवन शैली और सशस्त्र बलों और आम समुदाय के बीच भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1 फरवरी को हाफ मैराथन का आयोजन कर रही है। इस हाफ मैराथन में लगभग 15000 प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है। दौड़ को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से सुबह 5 बजे हरी झंडी दिखाई जाएगी।
हाफ मैराथन के रूट
हाफ मैराथन -21.01 किमी-हाफ मैराथन जेएलएन स्टेडियम गेट नंबर 1 से सुबह 5:30 बजे शुरू होकर भीष्म पितामह मार्ग , लोधी रोड , श्री अरबिंदो मार्ग से पहले यू टर्न, लोधी रोड, लाला लाजपत राय रोड, मथुरा रोड , सुब्रमण्यम भारती मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, इंडिया गेट सी-हेक्सागन , कर्तव्य पथ , रफी मार्ग पर दाएं मुड़कर , आरबीआई बिल्डिंग , संसद मार्ग , आकाशवाणी भवन के पास यू टर्न लेकर, रफी मार्ग , रायसीना रोड गोलचक्कर, कर्तव्य पथ, जनपथ रोड, विंडसर पैलेस गोलचक्कर, जनपथ रोड, कर्तव्य पथ, इंडिया गेट सी-हेक्सागन, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक , नेताजी सुभाष चंद्र बोस कैनोपी, इंडिया गेट सी-हेक्सागन, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग की ओर बाएं मुड़ें, सुब्रमण्यम भारती मार्ग , मथुरा रोड , लाला लाजपत राय रोड , भीष्म पितामह मार्ग और जेएलएन स्टेडियम गेट नंबर 1 पर समाप्त होगी।
10 किमी का रूट
ये दौड़ जेएनएल स्टेडियम गेट नंबर 1 से सुबह 6:30 बजे शुरू होगी और भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, लाला लाजपत राय रोड , मथुरा रोड , सुब्रमण्यम भारती मार्ग , डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग , इंडिया गेट सी-हेक्सागन, पंडारा रोड जंक्शन से यू टर्न लेकर, डॉ. ज़ाकिर हुसैन मार्ग पर दाएं मुड़कर, सुब्रमण्य भारती मार्ग, मथुरा रोड, लाला लाजपत राय रोड , लोधी रोड , भीष्म पितामह मार्ग होते हुए जेएलएन स्टेडियम गेट नंबर 1 पर खत्म होगी।
5 किमी दौड़ का रूट
ये दौड़ स्टेडियम कॉम्प्लेक्स के अंदर से सुबह 07:30 बजे शुरू होकर , भीष्म पितामह मार्ग पर दाएं मुड़कर, लोधी रोड पर बाएं मुड़कर, अरबिंदो मार्ग से लोधी रोड पर यू-टर्न लेकर, लोधी रोड पर सीधे जाकर, भीष्म पितामह मार्ग पर दाएं मुड़कर, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर के अंदर बाएं मुड़कर, स्टेडियम कॉम्प्लेक्स के अंदर खत्म हाेगी।
यहां प्रतिबंध व डायवर्जन होगा
रूट वाली सभी सड़कों पर सुबह 4:45 बजे से 9:00 बजे तक ट्रैफिक नियंत्रित रहेगा। हालांकि, इमरजेंसी गाड़ियों की आवाजाही जारी रहेगी। क्रॉस ट्रैफिक की आवाजाही जगह और प्रतिभागियों की संख्या के आधार पर दी जाएगी।
इन जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा
फोर्थ एवेन्यू-भीष्म पितामह मार्ग, सेवा नगर फ्लाईओवर के नीचे जंक्शन, कोटला रेड लाइट, फोर्थ, ऐवन्यू पर सेवा नगर रेड लाइट, मेहरचंद मार्केट रेड लाइट एवेन्यू, सेकंड एवेन्यू, जोर बाग कॉलोनी रोड,अरबिंदो मार्ग-लोधी रोड जंक्शन 8. 9. राजेश पायलट मार्ग-अमृता शेरगिल मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग-मैक्स म्यूलरमार्ग जंक्शन, सुब्रमण्यम भारती मार्ग-महर्षि रमन मार्ग जंक्शन, सुब्रमण्यम भारती मार्ग-आर्च बिशप मकारियोस मार्ग जंक्शन, लाला लाजपत राय मार्ग, नीला गुंबद, मथुरा रोड-भैरों रोड जंक्शन, सुब्रमण्यम भारती मार्ग-ज़ाकिर हुसैन मार्ग जंक्शन, सुब्रमण्यम भारती मार्ग-पंडारा रोड जंक्शन, क्यू -पॉइंट, गोलचक्कर मान सिंह रोड,, जनपथ-मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन, गोलचक्कर सुनहरी मस्जिद , गोलचक्कर गुरुद्वारा रकाबगंज, गोलचक्कर गोल डाक खाना, जय सिंह रोड-बाबा खड़क सिंह लेन जंक्शन, संसद मार्ग-आउटर सर्कल जंक्शन, गोलचक्कर बूटा सिंह, गोलचक्कर विंडसर प्लेस, गोलचक्कर जसवंत सिंह, तिलक मार्ग- C हेक्सागन जंक्शन, पुराना किला रोड-सी हेक्सागन जंक्शन, शेरशाह रोड-सी हेक्सागन जंक्शन, शेरशाह रोड-मथुरा रोड जंक्शन, तिलक मार्ग-भगवान दास रोड जंक्शन और डब्ल्यू -पॉइंट।