फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने की महागौरी की पूजा

Wed, 21 Oct 2015 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आठवें नवरात्र पर मां महागौरी की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों व घरों में सुबह से ही पूजा और हवन का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर मां से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


शहर में विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। अष्टमी पर मंदिरों में मां के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से ही अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। तिकोना पार्क स्थित माता वैष्णो मंदिर में पांच पंडितों ने मंत्रोच्चारण के बीच देवी का पाठ किया। विधिवत पूजा अर्चना कर सुबह नौ बजे हवन शुरू किया गया।

तीन घंटे चले हवन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहूति डाली। महाआरती में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद कंजिका पूजन के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। यहां आज भी नवमी के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन


तिकोना पार्क स्थित काली मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ जमा रही। यहां प्रधान राकेश कुमार के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने मां की पूजा की। सेक्टर-29 स्थित हरियाणा काली मंदिर में पंडित तरुण भट्टाचार्य ने मंत्रोच्चारण के बीच देवी की पूजा कराई।

सूरजकुंड स्थित लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम, नाथी चौक ए ब्लाक स्थित मां दुर्गा मंदिर, तीन नंबर स्थित दुर्गा मंदिर, एचएच पांच स्थित दुर्गा मंदिर, जवाहर कलोनी स्थित जगदंबा मंदिर, ओल्ड फरीदाबाद पथवारी मंदिर सहित शहर भर के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार और समाज कल्याण की मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें