फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र : चौथे दिन श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की

सार

नई दिल्ली में नवरात्र के पांचवें दिन मां कुष्मांडा की पूजा और विशेष श्रृंगार किया जाएगा। मंदिरों में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रबंधन टीमें सतर्क रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज पांचवें दिन मां के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा और विशेष श्रृंगार होगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र महोत्सव के चौथे दिन राजधानी में मां भगवती के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना धूमधाम से की। इस वर्ष तृतीय तिथि दो दिन पड़ने के कारण बुधवार की तरह बृहस्पतिवार को भी भक्तों ने मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा की। श्रद्धालुओं ने अपने घरों के साथ-साथ छतरपुर मंदिर, कालकाजी मंदिर, झंडेवाला माता मंदिर, हरी नगर स्थित संतोषी माता मंदिर, बाहरी रिंग रोड स्थित काली माता मंदिर और महरौली का योगमाया मंदिर सहित तमाम शक्तिपीठों में दर्शन किए।
विज्ञापन

मंदिरों में नवरात्र महोत्सव के आज पांचवें दिन मां के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा और विशेष श्रृंगार किया जाएगा। वहीं, बृहस्पतिवार को राजधानी के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए जगह-जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मंदिरों में बड़ी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और कंट्रोल रूम के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस और मंदिर प्रबंधन की टीमें लगातार सक्रिय रहीं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। इस तरह भक्ति के साथ-साथ सेवाभाव भी नवरात्र आयोजन में झलक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें