फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह: रामलीला व नवरात्र की वजह से इन मार्गों पर बचकर निकले, बढ़ेगा यातायात का दबाव

Mon, 26 Sep 2022 10:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, झंडेवालान मंदिर के चलते रानी झांसी रोड (दोनों कैरिज्वे), कैलाश कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर से लाला लाजपत राय मार्ग, जीके-1 स्थित पहाड़ी वाला मंदिर के चलते इंद्र चंद्रा सेन मार्ग समेत अन्य मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिसकर्मी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलीला व नवरात्र के चलते दिल्ली में कई मार्ग पांच अक्टूबर तक प्रभावित रहेंगे। मंदिरों के आसपास के मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव अधिक रहने की आशंका है। ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को बड़े मंदिर व रामलीला मंचन वाले स्थानों से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, झंडेवालान मंदिर के चलते रानी झांसी रोड (दोनों कैरिज्वे), कैलाश कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर से लाला लाजपत राय मार्ग, जीके-1 स्थित पहाड़ी वाला मंदिर के चलते इंद्र चंद्रा सेन मार्ग, छतरपुर मंदिर के चलते छतरपुर मंदिर रोड, एमजी रोड पर सीडीआर चौक, एमजी रोड पर मांडी कट, अंधेरिया रोड, 60 फुटा रोड और मेन छतरपुर रोड, कालकाजी मंदिर के चलते नेहरू प्लेस से मोदी मिल तक बाहरी रिंग रोड (दोनों कैरिज्वे) और काली बाड़ी मंदिर से मंदिर मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा जहां रामलीला हो रही हैं वहां पर भी शाम से लेकर देर रात तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। रामलीलाओं के चलते शाम छह से लेकर रात 11 बजे तक नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, जेएलएन मार्ग और तुर्कमान गेट पर आम लोगों की आवाजाही बंद रहेगी। रामलीला व नवरात्र के चलते मार्ग पांच अक्टूबर तक प्रभावित रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें