फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज, दौड़ में सिद्धू भी शामिल

Tue, 30 Jul 2019 11:07 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित के निधन के बाद नेतृत्व संकट झेल रही पार्टी में नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। दिल्ली के दिग्गजों के बीच इन दिनों एक और नाम काफी चर्चा में है। इनमें मुख्य रूप से पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। 
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा व आप पूरी ताकत से जुट गई है, लेकिन कांग्रेस में चुनाव को लेकर चर्चा कम और नेतृत्व को लेकर चर्चाएं ज्यादा सुनने को मिल रही है। पार्टी के रणनीतिकार कई कयास लगा रहे है। 

इनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, अजय माकन, अरविंदर सिंह लवली के साथ अब नवजोत सिंह सिद्दू का नाम भी जुड़ गया है। यह चर्चा उस दौरान भी उठी थी जब पंजाब के विधायक सिद्दू का पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ अनबन चल रहा था। 
विज्ञापन


हालांकि इसमें यह भी पेच है कि जब तक राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष को चुनाव नहीं हो जाता है तब तक दिल्ली अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने की संभावना कम ही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें