उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए जनवादी महिला समिति के नेतृत्व में कई सामाजिक संगठनों ने मंगलवार को सरदार पटेल मार्ग स्थित उत्तर प्रदेश भवन के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने पीड़िता के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन की अगुवाई जनवादी महिला समिति द्वारा की गई। प्रदर्शन में नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वुमन, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वुमन एसोसिएशन, डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया, पीएमएस, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन और ऑल इंडिया महिला संस्कृति संगठन समेत अन्य संगठन शामिल हुए।