फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP ने कहा, राष्ट्रवादी और राष्ट्रविरोधियों के बीच मुकाबला है दिल्ली का चुनाव

Thu, 30 Mar 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रवादी और राष्ट्रविरोधी ताकतों के बीच होगी लड़ाई
एमसीडी चुनाव को नाक सवाल बनाते हुए भाजपा ने इसे राष्ट्रीयता का रंग देना किया 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीडी चुनाव को नाक सवाल बनाते हुए भाजपा ने इसे राष्ट्रीयता का रंग देना शुरू कर दिया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को एलान किया कि एमसीडी चुनाव केवल नागरिक विषयों पर केंद्रित न रहकर अब यह राष्ट्रवादी और राष्ट्रविरोधी, अराजकतावादी ताकतों के बीच लड़ाई बन गई है।
विज्ञापन


दिल्ली वास्तव में मिनी इंडिया का प्रतीक है और यहां घटित होने वाले मामलों की गूंज पूरे राष्ट्र में सुनाई देती है। प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में गुप्ता ने कहा कि हाल ही में दिल्ली सरकार ने शहीदी दिवस के अवसर पर विधानसभा में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए व्याख्यान समारोह में सुप्रीम कोर्ट के वकील और लेखक एजी नूरानी जैसे विवादास्पद व्यक्ति को आमंत्रित किया था।
विज्ञापन

'उनके रोल मॉडल मोहम्मद अली जिन्ना हैं'

इससे अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी की मंशा जाहिर हो गई कि उनके दिल में पृथकतावादी और विघटनकारी व्यक्तियों के लिए कितनी श्रद्धा है। गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जान बूझकर नूरानी को आमंत्रित किया जबकि उसे पता था कि उनके रोल मॉडल पाकिस्तान के जनक मोहम्मद अली जिन्ना हैं।

उनके पृथकतावादी सिद्धांतों में उनकी गहरी आस्था थी। वे कश्मीर पर जनमत संग्रह के प्रबल पक्षधर रहे हैं। उन्हें कश्मीरी पंडितों की व्यथा और विस्थापन की चिंता नहीं है। वे बुरहान वानी जैसे आतंकवादी का समर्थन करते हैं और उनकी तुलना अरविंदो घोष और सुभाषचंद्र बोस से करते हैं। ऐसे व्यक्ति के साथ मंच साझा करना आम आदमी पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें