फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल स्कूल गेम्स का आगाज: सीएम आतिशी ने किया उद्घाटन, 11 खेलों में 11 हजार खिलाड़ी प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन

Tue, 10 Dec 2024 04:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय स्कूल खेलों का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि खेल हम सभी के दिल से जुड़े हैं। किसी खिलाड़ी चाहे वह किसी भी प्रांत का हो, उसके जीतने पर पूरा भारत जश्न मनाता है।
विज्ञापन
सीएम आतिशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में 68वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों का आगाज सोमवार को हो गया। मुख्यमंत्री आतिशी ने छत्रसाल स्टेडियम में खेलों का उद्घाटन किया। खेलों के इस कुंभ में 11 खेलों में 11 हजार खिलाड़ी अपने कौशल व प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस वर्ष शिक्षा निदेशालय इन खेलों की मेजबानी कर रहा है, जिसमें राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और अन्य बोर्डों सहित देश भर के कुल 44 इकाइयों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्कूल खेलों का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि खेल हम सभी के दिल से जुड़े हैं। किसी खिलाड़ी चाहे वह किसी भी प्रांत का हो, उसके जीतने पर पूरा भारत जश्न मनाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नेशनल स्कूल गेम्स में भाग लेने वालों के लिए एक दिन ऐसा भी आयेगा जब वह ओलंपिक में गोल्ड के पोडियम पर खड़े होंगे। हमारे खिलाडिय़ों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। लेकिन बहुत बार उन्हें खेलों के उपकरणों व ट्रेनिंग के कारण अवसर नहीं मिल पाता है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के 3 हॉकी टर्फ है, 7 फुटबॉल फील्ड हैं, 25  स्विमिंग पूल और 42 सिंथेटिक ट्रैक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश रही है कि कोई सुविधाओं के अभाव में पीछे न रह जाए। राष्ट्रीय स्कूल खेलों में बैडमिंटन, कराटे, वूशू, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, कुश्ती, मार्शल आर्ट्स, गतका, स्केटिंग, खो-खो प्रतियोगिताएं होंगी। इस अवसर पर कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें