राष्ट्रीय परशुराम परिषद कुंभ आयोजन समिति 2025 की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय परशुराम परिषद कुंभ आयोजन समिति 2025 की बैठक दिनांक 23 अक्तूबर को नोएडा सेक्टर-60 में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित सुनील भराला संस्थापक राष्ट्रीय परशुराम परिषद उपस्थित रहे। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय परशुराम परिषद के सहसंयोजक विजय गौतम ने की। बैठक में प्रमुख रूप से आयोजन के आर्थिक मुद्दों एवं सोशल मीडिया तथा इवेंट मैनेजमेंट के माध्यम से इस महायोजन को वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने पर विचार किया गया।
अत्यंत अद्भुत होने वाला है महाकुंभ
राष्ट्रीय सहसंयोजक विजय गौतम ने कहा कि इस वर्ष का महाकुंभ अत्यंत अद्भुत होने वाला है, इस महाकुंभ के राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा श्रद्धालुओं के सुगमता और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी सेवाओं हेतु विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं। उक्त महायोजन को वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। महाकुंभ में विभिन्न आयोजनों के साथ-साथ सांस्कृतिक आयोजन का भी विशेष ध्यान रखा जायेगा और एक दिव्य व भव्य संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा।
महाकुंभ के लिए किए जा रहे कार्यों का प्रचार-प्रसार आवश्यक
राष्ट्रीय सहसंयोजक एस. के. शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय परशुराम परिषद द्वारा सनातन संस्कृति और महाकुंभ हेतु किये जा रहे कार्यों का प्रचार प्रसार भी अत्यंत आवश्यक है। उक्त संबंध में राष्ट्रीय परशुराम परिषद की वेबसाइट अत्यंत महत्वपूर्ण है। वेबसाइट और सोशल मीडिया माध्यम में अपने कार्यों और महाकुंभ हेतु किये जा रहे कार्यों का प्रचार प्रसार भी अत्यंत आवश्यक है। वेबसाइट और सोशल मीडिया में माध्यम में अपने कार्यों और महाकुंभ के आमंत्रण सुगमता से लोगों तक पहुंच जायेंगे ।
राष्ट्रीय परशुराम परिषद निभा रहा अग्रणी भूमिका
राष्ट्रीय सहसंयोजक विनय शर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति के कार्यों हेतु राष्ट्रीय परशुराम परिषद अग्रणी भूमिका निभा रहा है। भगवान परशुराम जी के कृपा से इस महाकुंभ में राष्ट्रीय परशुराम परिषद की यह कुम्भ आयोजन समिति मुख्य रूप से कार्य करेगी। सवितुर प्रसाद जी पूर्व आईएएस. ने कहा कि इस महाकुंभ में पूज्य संतो और विद्वानों के साथ-साथ ब्यूरोक्रेट्स के लोग भी आयेंगे। इस महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए राष्ट्रीय परशुराम परिषद की कुंभ आयोजन समिति 2025 प्रखर रूप से कार्य कार्य रही है, जिसके लिए कुंभ आयोजन के समिति के समस्त सदस्य बधाई के पात्र हैं।
महाकुंभ में परिषद के सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएंगे
प्रदेश संयोजक राष्ट्रीय परशुराम परिषद दिल्ली धर्मेन्द्र शर्मा ने अवगत कराया कि सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार के अलावा, इवेंट मैनेजमेंट विशेषज्ञों के सहयोग से महाकुंभ के लिए एक थीम तैयार किया जाएगा। इस महाकुंभ में परिषद के सभी सदस्य इस महायोजन की तैयारी, प्रचार और सफल आयोजन के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।