ऑल इंडिया किआईडो फेडरेशन व किआईडो इंटरनेशनल एसोसिएशन की ओर से परी चौक स्थित गुर्जर संस्थान में प्रथम नेशनल किआईडो कप-2014 एवं पांचवीं केकेआईए नेशनल ओपन कराटे प्रतियोगिता 2014 का आयोजन एक फरवरी को किया जा रहा है।
किआईडो इंटरनेशनल एसोसिएशन के महासचिव एवं आयोजन सचिव मास्टर बीके भारत ने बताया कि प्रतियोगिता एक फरवरी को शुरू होगी और समापन दो फरवरी को होगा। प्रतियोगिता में दस प्रदेशों के करीब 350 खिलाड़ियों एवं
प्रशिक्षकों के आने की संभावना है।