फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय हॉकी प्लेयर रिजवान की मौत के बारे में गर्लफ्रेंड ने खोले ये बड़े राज

Thu, 07 Dec 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rizwan khan - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हॉकी खिलाड़ी रिजवान खान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी ही की थी। रिजवान की महिला दोस्त से पूछताछ के बाद यह स्पष्ट हो गया है। रिजवान महिला दोस्त से शादी करना चाहता था मंगलवार को मना करने पर उसने खुदकुशी कर ली। रिजवान के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने भी इसे खुदकुशी बताया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी रिजवान का शव मंगलवार सुबह सरोजनी नगर के स्कूल नंबर तीन के पास महिला दोस्त के घर के नजदीक कार में मिला था। रिजवान की कनपटी पर दायीं तरफ गोली लगी हुई थी और उसके हाथ में देसी कट्टा था।

दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिजवान व युवती में चार वर्ष से दोस्ती थी। महिला भी हॉकी खिलाड़ी है। ट्रेनिंग के दौरान दोनों में दोस्ती हुई थी। मूलरूप से असम निवासी महिला दोस्त हॉकी मैच खेलने के लिए भोपाल गई हुई थी।
विज्ञापन

बार-बार शादी करने को कहता था

rizwan khan - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने उसे बुधवार को दिल्ली बुला लिया और कई घंटे पूछताछ की। महिला दोस्त ने बताया कि रिजवान उससे शादी करने की बात कहता था। मंगलवार को भी दो बजे उससे फोन पर बात की थी और शादी करने की बात कही थी।

उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया था। ऐसे में पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि शादी करने से मना करने पर रिजवान बहुत ज्यादा दुखी हो गया और उसने खुदकुशी कर ली। 

पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट का कर रही है इंतजार
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद रिजवान का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि रिजवान ने खुद को गोली मारी है। हालांकि पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

रिजवान पुरानी कार खरीदना चाहता था

rizwan khan - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रिजवान के पिता ने पुलिस को बताया है कि उसका बेटा सेकंड हैंड कार खरीदना चाहता था। कार खरीदने के लिए उसने दो लाख रुपये लिए थे। वह पैसे लेकर अपने घर से सोमवार दोपहर 12 बजे चला था।   करीब दो बजे महिला दोस्त के घर पहुंचा। यहां उसे महिला दोस्त की छोटी बहन मिली। वह उस समय घर में ताला लगाकर ऑफिस के लिए निकल रही था। रिजवान के कहने पर उसने दो लाख रुपये से भरा बैग रख लिया था। बैग में एक मोबाइल भी था।
  शाम को जब महिला दोस्त के पिता घर आए तो उन्होंने रिजवान के मोबाइल पर आ रहे फोन कॉल को उठाया। महिला दोस्त के पिता ने रिजवान के पिता को अगले दिन घर आने को कहा। पुलिस अभी इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि उसने पैसों से भरा बैग महिला दोस्त के घर क्यों रखा। हो सकता है कि वह महिला दोस्त को दिखाना चाहता था कि उसके पास काफी पैसा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें