फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौड़ सिटी-2 : मां और बहन पर क्रिकेट बैट और कैंची से ताबड़तोड़ वार कर 16 वर्षीय बेटा गायब

Thu, 07 Dec 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
gaur city double murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पॉश सोसायटी गौड़ सिटी-2 के 11वें एवेन्यू में मां-बेटी की जघन्य तरीके से हत्या कर दी गई। दोनों को क्रिकेट बैट और घर में मौजूद कैंची से कई बार वार करके मारा गया। घटना के बाद से महिला का 16 वर्षीय बेटा गायब है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


रिश्तेदारों और पड़ोसियों से जानकारी के बाद बिसरख कोतवाली पुलिस ने दोनों के शव मंगलवार रात दरवाजा तोड़कर निकाले। रिश्तेदार विराट ने अज्ञात के खिलाफ बिसरख कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर घटना की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से मुजफ्फरनगर के मोरना तहसील व मोरना गांव निवासी सौम्य अग्रवाल फ्लैट नंबर जी-1446 में पत्नी अंजली (42), बेटे (16), बेटी मणिकर्णिका (11), पिता सुरेश अग्रवाल और माता मधुर अग्रवाल के साथ रह रहे थे।
विज्ञापन


बेटा मयूर इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं का छात्र है। बेटी छठी कक्षा में पढ़ती थी। सौम्य की नोएडा के सेक्टर-49 स्थित बरौला में टाइल्स और सेनेटरी की दुकान है। रविवार को एक शादी में सौम्य के माता-पिता देहरादून गए हुए थे जबकि सौम्य सोमवार सुबह गुजरात के सूरत व्यापार के सिलसिले में निकले थे। मंगलवार सुबह सौम्य ने घर में फोन किया तो लैंडलाइन बंद था और अंजली का फोन भी स्विच ऑफ था।

gaur city double murder - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने जी ब्लॉक के व्हाट्सएप ग्रुप पर जानकारी दी और साथ ही सेक्टर-62 निवासी मौसेरे भाई विराट को घर में जानकारी करने के लिए कहा। देर शाम को विराट और सोसायटी के कुछ लोग पहुंचे तो दरवाजा बंद था।

इस दौरान बिसरख पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो बेडरूम में अंजली और मणिकर्णिका के शव पड़े थे। शवों से बदबू आ रही थी और किशोर गायब था।

कमरे में दीवारों सहित छत तक खून के छींटे पड़े थे। दोनों के चेहरे और सिर पर कई वार किए गए थे। मौके से हत्या में प्रयुक्त खून से सना बैट और कैंची मिली है। डबल मर्डर की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार, एसपी सुनीति समेत डॉग स्क्वॉयड, फोरेंसिक टीम ने जांच की है। फोरेंसिक टीम ने निशानों के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी में देर रात बाहर निकलते दिखा किशोर

gaur city double murder - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज में सोमवार रात 11:15 बजे किशोर एक बैग लेकर बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। वहीं, उसके हाथ में मां का मोबाइल भी दिख रहा है।
किशोर के खून से सने कपड़े बाथरूम में मिले 

पुलिस की जांच के दौरान फ्लैट के बाथरूम में किशोर के खून से सने कपड़े मिले हैं। लॉबी में मिली सीसीटीवी फुटेज में किशोर ने यही लोअर और टी-शर्ट पहनी हुई थी। 
घर से दो लाख रुपये गायब 

घर में प्राथमिक जांच में पुलिस को लॉकर से लगभग दो लाख रुपये गायब होने की जानकारी दी गई है, जबकि लॉकर से ज्वैलरी सलामत मिली है। इससे पुलिस किसी जानकार के हत्या में शामिल होने की बात कह रही है। 

घर में जबरन घुसने के निशान नहीं मिले 
14वीं मंजिल पर फ्लैट में जबरन घुसकर हत्या करना बेहद मुश्किल है। बिना लिफ्ट के 14वीं मंजिल चढ़कर ही जाया जा सकता है। वहीं, बाहर से फ्लैट को लॉक किया गया है। इससे पता चल रहा है कि घर में हत्या के बाद बाहर जाकर दरवाजा बंद किया गया है। 

सोसायटी के फ्लैट में मां-बेटी के शव मिले हैं। हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। पुलिस सीसीटीवी समेत अन्य सबूतों के जरिये जांच कर रही है। घर से एक किशोर के गायब होने की सूचना है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, ताकि घटना की पूर्ण जानकारी मिल सके। - लव कुमार, एसएसपी, गौतमबुद्धनगर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें