दिल्ली-एनसीआर के शिविर आयोजक वरूण गुप्ता ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान 27 लोगों की मदद से शिविर में 27 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है।
राजधानी में रविवार को शाहदरा स्थित सुभाष पार्क इलाके में राष्ट्रीय रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का आयोजन अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की ओर से किया गया था, जिसमें अमर उजाला फाउंडेशन मीडिया पार्टनर के तौर पर शामिल हुआ। इस दौरान 27 लोगों ने रक्तदान कर शिविर को सफल बनाया।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर के शिविर आयोजक वरूण गुप्ता ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान 27 लोगों की मदद से शिविर में 27 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है। सभी रक्तदाताओं को महासभा की ओर से एक प्रमाणपत्र भी जारी किया गया है, जो कि अगले तीन माह तक वैध रहेगा। इस दौरान यदि रक्तदाता को खून की जरूरत होती है तो अस्पताल में प्रमाणपत्र दिखाकर एक यूनिट रक्त मिल जाएगा। वरूण गुप्ता ने बताया कि शिविर में अधिक संख्या में लोग रक्तदान करने पहुंचे थे। हालांकि, जिन लोगों का मधुमेह व रक्तचाप नियंत्रित था, केवल उन्हीं लोगों ने रक्तदान किया है। कार्यक्रम के दौरान अतुल गुप्ता, अजय गुप्ता, सचिन गुप्ता, आकाश गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।