फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या हो रहा है खिलाड़ियों के साथ?

Tue, 21 Jan 2014 06:06 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां एक तरफ हरियाणा में लोग ठंड की मार से परेशान है। वही प्रदेश के खिलाड़ी आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी से परेशान है। जिसके कारण उनका प्रदर्शन भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


हालांकि टीम ने आंध्र प्रदेश में आयोजित हुई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं एकल प्रतियोगिता में भी दो खिलाड़ियों ने पदक पर कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश में 19 जनवरी से शुरू हुई है।

यह भी पढ़ें:मैरी कॉम ने किया खुद के बारे में बड़ा खुलासा

अभी तक अंडर-14 और 17 में प्रदेश की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है। अंडर -14 की टीम में जिले के चार तीरंदाजों में एक फरीदाबाद का खिलाड़ी भी शामिल है।

जिले के स्कूल में पढ़ने वाले कुणाल कलसी ने अंडर-14 में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश के साथ-साथ जिले का भी नाम रोशन किया है। अभी कई मुकाबले होने बाकी हैं।

यह भी पढ़ें:गरीबी मिटाने के लिए रजिस्टर कराया फुटबाल क्लब

टीम की कोच गीता चौहान ने बताया कि टीम को मौसम के बदलाव के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बहुत ज्यादा गर्मी है। इस कारण खिलाड़ियों के तीर ऊपर को जा रहे हैं।
विज्ञापन


फिर भी खिलाड़ी जीत के लिए पूरी कोशिश में जुटे है। अब तक प्रदेश की टीम अंडर-14 में कांस्य मेडल जीत चुकी है। रोहतक और सिरसा के खिलाड़ी एक-एक पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें