फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस को सूंघने के लिए भी तैयार नहीं है देश'

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा चुनाव का बिगुल बजने के साथ चुनाव प्रचार में भी अब तेजी आ गई। भाजपा के स्टार प्रचारकों में नंबर वन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हरियाणा में पार्टी की जीत के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्रों में जनसभा करने के बाद पीएम मोदी फरीदाबाद पहुंचे हैं। मोदी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में विरोधियों को घेरते हुए जनता से स्पष्ट जनादेश की अपील की।

मोदी ने कहा कि देश की जनता में कांग्रेस के प्रति आक्रोश है, इसका असर लोकसभा चुनावों के परिणामों में दिख चुका है। उन्होंने हुड्डा सरकार के तमाम ऐसे फैसलों पर भी सवाल उठाए जिनसे आम जनता के हितों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

'10 सीटें भी नहीं पाएगी कांग्रेस'

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश अब कांग्रेस पार्टी को न तो देखना चाहता और न ही सूंघना चाहता। परिवार की राजनीति से लोकतंत्र को खतरा है।

हरियाणा में लोकशाही नहीं है, परिवारशाही है। पांच परिवारों ने मिलकर हरियाणा को तबाह किया हुआ है। लेकिन इस बार उनके खुद के पाप उन्हें आगे नहीं बढ़ने देंगे और परिवारवाद की राजनीति करने वाले ये दल दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएंगे। मोदी का इशारा कांग्रेस की ओर था।

किसानों के मुद्दों को उठाते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। बासमती चावल के निर्यात पर रोक नहीं लगाई गई है।

मोदी से हिसाब क्यों मांग रही है कांग्रेस?

इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने तिहाड़ जेल से शपथ लेने का ऐलान किया है, जो व्यक्ति अपने बेटे पर भरोसा नहीं कर सकता वह आम जनता पर क्या भरोसा करेगा?

उन्होंने कहा कि हमें हरियाणा में चल रही इस लूटो और राज करो की नीति से जनता को बचाना होगा। भाजपा सरकार आम जनता और गरीबों के हितों का ध्यान रख रही है। भाजपा सरकार ने फैसला लिया है कि किसी भी बुजुर्ग व्यक्ति को 1000 रुपए से कम पेंशन नहीं दी जाएगी।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस वाले 60 सालों का ‌हिसाब नहीं दे रहे हैं और मोदी से 60 दिन का हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने गरीबों के लिए अकाउंट क्यों नहीं खुलवाए? आपके पास काम करने का जज्बा और मकसद होना चाहिए तभी बात बनेगी।

'दिल्ली में बैठा है आपका रखवाला'

रैली के दौरान मोदी ने बेटियों को बचाने की मुहिम छेड़ने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब हमने बेटियों को पैदा होने का अधिकार तक नहीं दिया, क्या यही हमारी संस्कृति है?

उन्होंने महिलाओं से रूबरू होते हुए भी यह सवाल किया कि क्या हमारे समाज में बेटियों को जन्म लेने का हक नहीं है? हमें इस स्थित को बदलना होगा। मैं आप सबको आश्वस्त करता हूं कि दिल्ली में आपका एक भाई है जो महिला सुरक्षा के लिए तत्पर है।

मोदी ने महिला सुरक्षा और बेटियों का बचाने की मुहिम को सफल बनाने के लिए भाजपा को स्पष्ट बहुमत देने की अपील की।
विज्ञापन

हुड्डा के निशाने पर है जनता!

हरियाणा में अपनी तीसरी पारी खेलने को बेताब मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी अपनी एक चुनावी जनसभा में भाजपा ही नहीं, आम जनता को भी सवालों के घेरे में ला दिया है।

महंगाई पर भाजपा को घेरते हुए हुड्डा ने कहा कि वह मानते हैं हरियाणा की जनता उनके कुछ विधायकों से नाराज है लेकिन उनसे सब खुश हैं। लोकसभा चुनावों में जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया इससे यह स्पष्ट हो गया कि जनता पॉलिसी और विकास के नाम पर वोट नहीं दे रही है।

कांग्रेस और यूपीए सरकार के कामों को गिनाते हुए उन्होंने मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की भी चर्चा की। हुड्डा ने कहा कि भाजपा के लोग यही कहते आ रहे हैं कि अच्छे दिन आएंगे लेकिन वो इसकी तारीख नहीं बताएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें