वोटिंग के पहले दिल्ली में बीजेपी की प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली में एक के बाद एक ग्रहण लगते जा रहे हैं। दिल्ली एनसीआर में चुनाव प्रचार थमने के एक दिन पहले यानी सोमवार को दिल्ली सहित पूरे देश में 100 स्थानों पर मोदी की 3डी रैली होने वाली थी।
लेकिन ऐन वक्त पर एक बार फिर मोदी की रैली कैंसिल कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक रैली रद्द होने के पीछे तकनीकी कारणों का हवाला दिया जा रहा है।
बता दें कि दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों में चुनाव प्रचार 8 अप्रैल की शाम थम जाएगा और वोटिंग 10 अप्रैल को होगी।