फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में जूते की फैक्ट्री में लगी आग, दो लोगों के फंसे होने की आशंका

Sun, 17 Nov 2019 10:54 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिल्ली के नरेला इलाके में एक जूता कारखाने में शनिवार देर रात आग लगने के कारण अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए दमकल की 24 गाड़ियों को भेजा गया। अधिकारियों ने रविवार सुबह मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन


दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दो व्यक्तियों के इमारत के अंदर फंसे होने की आशंका है और उनकी तलाश की जा रही है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि आग जूता कारखाने के भूमिगत तल, भूतल और ऊपर की दो मंजिलों तक फैल गई। घटना के बारे में सूचना देर रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर मिली।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दमकल की 24 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया, जिनकी मदद से आग को काबू में किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें