फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू: प्रशासन की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, दीवार पर पेंट पोतने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sun, 17 Nov 2019 09:44 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू की दीवारें - फोटो : ANI
विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में चल रहे विवादों के बीच रविवार को दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति का क्षय करने के मामले में एक एफआईआर दर्ज की है। मालूम हो कि होस्टल और मेस समेत अन्य कई तरह की फीस वृद्धि के विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले को लेकर जेएनयू छात्रों का विरोध अब भी जारी है। 

विज्ञापन


होस्टल समेत विश्वविद्यालय परिसर की कई दीवारों पर छात्रों ने तरह-तरह के नारे लिख दिए हैं और कई जगहों पर बड़े-बड़े पोस्टर चिपका दिए हैं। मालूम हो कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के खिलाफ दीवार पर पेंट पोतने को लेकर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्या ने बताया था कि गुरुवार रात जेएनयू प्रशासन की तरफ से उन्हें शिकायत मिली थी।

गौरतलब है कि जेएनयू के कुलपति जगदीश कुमार ने गुरुवार को मीडिया से कहा था कि जेएनयू प्रशासन उन छात्रों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगा जिन्होंने प्रशासनिक ब्लॉक की दीवार पर पेंट पोतकर उसे बदरंग कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि आरोपी छात्रों की पहचान कर ली गई है। इसके वीडियो फुटेज भी मौजूद हैं। शिकायत में कहा गया था कि प्रशासनिक ब्लॉक के अंदर कुलपति कार्यालय की दीवार पर लिखे विभिन्न संदेशों पर छात्रों ने पेंट पोत दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें