फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम को छोड़ हनुमान की शरण में पहुंचे भाजपाई

Wed, 15 Jan 2014 02:03 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के रामलीला मैदान से नमो मंत्र पूरे देश में गूंजेगा। इसी मैदान से राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद भाजपा लोकसभा चुनाव का शंखनाद भी करने की तैयारी में है। इससे पहले मंगलवार को पार्टी ने सुंदरकांड और महायज्ञ का आयोजन किया।
विज्ञापन


अगले सप्ताह भाजपा कार्यकर्ताओं का महाकुंभ रामलीला मैदान में होगा। इसे लेकर प्रदेश भाजपा की पूरी टीम अभी से ही जुट गई है। मकर संक्रांति का दिन शुभ होने के कारण मंगलवार को सुंदर कांड महायज्ञ किया गया।

इससे पहले उस मंच का भी शुद्धीकरण किया गया, जहां से पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी समेत अन्य दिग्गज नेता भावी रणनीति तैयार करेंगे। महायज्ञ के मौके पर हजारों महिला और पुरुषों ने भाई अजय जी महाराज के साथ हनुमान चालीसा और सुंदर कांड का पाठ किया।
विज्ञापन


गौरतलब कि रामलीला मैदान में 18 और 19 जनवरी को भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने वाली है। इसकी तैयारी में प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता अभी से ही जुट गए हैं।

मैदान में बड़ा मंच तैयार किया गया है। कार्यकर्ताओं के ठहरने के लिए हैंगर टेंट की व्यवस्था की जा रही है। प्रदेश भाजपा की 20 समितियां इस काम को अंजाम देने में जुटी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें