फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना के खिलाफ ट्वीट पर सिसोदिया की सफाई, कहा- हैक हुआ मेरा अकाउंट

Sun, 30 Apr 2017 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
विज्ञापन
समाजसेवी अन्ना हजारे को भाजपा का एजेंट बताने वाले एक ट्वीट को रिट्वीट करने के मामले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अकाउंट हैक होने का दावा किया है। 
विज्ञापन


उनके मुताबिक अन्ना हजारे को लेकर जो ट्वीट उनके अकाउंट से रिट्वीट किया गया है, वह उन्होंने नहीं किया है। किसी ने उनका अकाउंट हैक करके ऐसा किया है। उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि वह अन्ना हजारे जी की बहुत इज्जत करते हैं।   
    
सिसोदिया ने ट्वीट करके बताया कि उनके अकाउंट को हैक कर लिया गया है। अन्ना हजारे के खिलाफ लिखे ट्वीट को रिट्वीट किया गया है वह उसे डिलीट करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन


सिसोदिया ने आगे लिखा, इसपर भरोसा मत कीजिए। मेरे मन में अन्ना हजारे जी के लिए सम्मान है। मैं उनके खिलाफ ऐसी बातें कर ही नहीं सकता। इस पर बिल्कुल भरोसा मत कीजिए। मगर, मनीष सिसोदिया की ओर से उनके अकाउंट हैक करने का दावा अन्ना हजारे के खिलाफ हुए ट्वीट को रिट्वीट करने के करीब 12 घंटे बाद किया गया।      

बताते चलें कि एमसीडी चुनाव में हार के बाद से अन्ना हजारे ने जिस तरह केजरीवाल की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया था। उसके बाद से ही वह सोशल मीडिया पर आप समर्थकों के निशाने पर हैं। इसी क्रम में एक व्यक्ति ने अन्ना हजारो को भाजपा का एजेंट बताते हुए एक ट्वीट किया, जिसे मनीष सिसोदिया के अकाउंट से रिट्वीट किया गया। 

मनीष सिसोदिया के एकाउंट से सिर्फ यही ट्वीट नहीं बल्कि एक और ट्वीट को भी रिट्वीट किया था, जिसमें लिखा गया था कि अन्ना हजारे केजरीवाल को कोसने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं जबकि मोदी सरकार ने अभी तक लोकपाल की नियुक्ति नहीं की तो वह उसकी आलोचना नहीं करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें