कभी तांगे पर चलने वाली दिल्ली अब मेट्रो पर चलती है। दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए मेट्रो लाइफलाइन बन चुकी है, अगर एक भी दिन मेट्रो की सेवा बाधित होती है तो उससे हजारों लोगों को मुश्किल उठानी पड़ती है।
मेट्रो स्टेशन पर तमाम निर्देशों और चेतावनी के बावजूद लोग नियम तोड़ने से नहीं चूकते। बीते दिनों में कई बार युवक-युवतियों के मेट्रो ट्रैक पर उतरने की भी घटनाएं सामने आती रही हैं।
मेट्रो में चढ़ने और उतरने को लेकर लगातार होने वाले अनाउंसमेंट के बाद भी मारामारी मचती है। इस आपाधापी में कभी-कभी लोग बिछड़ भी जाते हैं तो कई बार जेबकतरे भी इस भीड़ में हाथ साफ करके निकल जाते हैं। दिल्ली मेट्रो के इस वीडियो में कुछ ऐसा दिखाया गया है जिसके बारे में आपने अब तक सोचा भी नहीं होगा।