फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामर्द कहने पर कर दिया कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में कासना पुलिस ने खनन कारोबारी जान मोहम्मद हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी सुनील निवासी काठीखेड़ा, हापुड़ को एल्डिको चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पांच हजार रुपये के इनामी सुनील पर दनकौर कोतवाली में भी दो हत्याओं का आरोप है।
विज्ञापन


वारदात के पीछे खनन कारोबारी द्वारा नामर्द कहने और पांच लाख रुपये के विवाद की बात सामने आई है। सीओ हरेंद्र कुमार ने बताया कि गढ़ी कोंडली निवासी जान मोहम्मद 27 अगस्त को वैगन आर कार से घर जा रहा था।

जब वह नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के गढ़ी अंडरपास पर पहुंचा तो उसे एक सेंट्रो कार ने ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद बदमाश ने  फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। मामले में इंस्पेक्टर कासना समरजीत सिंह ने एल्डिको गोलचक्कर से सुनील को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त की गई सेंट्रो और तमंचा बरामद हुआ है। सीओ ने बताया कि सुनील के दोस्त ने जान मोहम्मद को बालू खनन का काम कराने के लिए पांच लाख रुपये दिए थे।

मगर वह न तो खनन ही करा रहा था और न ही रुपये दे रहा था। जान मोहम्मद ने उनको धमकी देते हुए कहा कि जिसमें हिम्मत हो रुपये ले लेना। इसके अलावा लड़कियों के शौक और नामर्द कहे जाने पर सुनील जान मोहम्मद से नफरत करने लगा।
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे कर दी हत्या

पुलिस के अनुसार, सुनील का दोस्त अदालत में पेशी पर आया था। सुनील भी वहां दूसरे दोस्त से पेशी पर मिलने गया। उसी समय जब वह तुलगपुर में शराब खरीदने के लिए आया तो वहां जान मोहम्मद को देखकर उसने बेइज्जती का बदला लेने की ठान ली। वहां से उसने जान मोहम्मद का पीछा करना शुरू कर दिया और अंडरपास पर जाकर उसकी हत्या कर दी।

दनकौर में भी दो हत्याओं का है आरोप
दनकौर में सुनील ने 8 नवंबर को असलहे को लेकर हुए विवाद में सुनील ने बागपुर के शक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें पुलिस फिरोज और अनिल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

उधर, 10 नवंबर को एक अन्य मामले में सुनील ने देवटा गांव के  जयकिशन हत्या कर दी थी। इसके बाद दनकौर पुलिस ने सुनील पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें