फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक संबंध बनाने के बाद कर दी मां-बेटी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर क्षेत्र में पिछले दिनों मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है।
विज्ञापन


आरोपी ने महिला की हत्या के बाद उसकी पुत्री को भी मार डाला। पुत्री के शव को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली मां-बेटी की हत्या उसने घरेलू कलह के कारण की और हत्या के बाद उनके शव खाली प्लॉट में दबाकर फरार हो गया।

गौरतलब है कि 10 मई को मानेसर आईएमटी सेक्टर-7 के एक खाली प्लॉट में महिला का शव मिला था। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के लिए छानबीन की।
विज्ञापन

तो ऐसे खुला राज

शव की पहचान नहीं हो पाने पर पुलिस ने कार्रवाई कर दी थी। इस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि वारदात के बाद से ही यहां पास में ही चाय की दुकान लगाने वाला आसाराम गायब है।

इसी आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जिसमें पाया गया कि वह एक महिला और उसकी 10 वर्षीय बेटी के साथ यहां झुग्गी बनाकर रहता था। लेकिन तीनों अचानक ही गायब हो गए।

पड़ोस से पता चला कि बच्ची पास के ही निजी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती थी। उसी आधार पर पुलिस ने आरोपी को सोमवार को दबोच लिया।

मां के साथ थे आरोपी के संबंध

भिवानी निवासी आरोपी आसाराम को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की तो उसने सारी कहानी उगल दी। उसने बताया कि वह कई सालों से बच्ची और उसकी मां के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था इसकी जानकारी दूसरे लोगों को नहीं थी।

पिछले कई महीनों से महिला और उसके बीच झगड़ा हो रहा था। इसी बात को लेकर उसने महिला की हत्या कर शव को फेंक दिया। बाद में उसने 10 साल की पुत्री को भी मार डाला।

मृतका की पहचान यूपी के मैनपुरी निवासी 30 वर्षीय कुसुम के रूप में हुई है। इस खुलासे के बाद नायाब तहसीलदार की मौजूदगी में यहां खाली प्लॉट से बच्ची का शव भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

मां को पूछा तो दरिंदे ने बच्ची को मार डाला

मानेसर थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दरिदंगी की हद इस कदर दिखाई कि 15 अप्रैल को जब उसने महिला को मार डाला।

उसके बाद उसकी 10 साल की बेटी रोजाना आरोपी से अपनी मां के बारें में पूछती। दो-तीन दिन तक उसने जवाब देने के बाद उसको भी मारकर जमीन में दफना दिया और फरार हो गया।

फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें