फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म का विरोध किया तो पेड़ पर लटका दी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाकुआं इलाके में छह साल के मासूम की हत्या की गुत्थी को साउथ कैंपस थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में चमनलाल (40) नामक शख्स को दबोच लिया है।
विज्ञापन


आरोपी कुकर्म करने की नीयत से बच्चे को अगवा कर जंगल ले गया था, लेकिन चिल्लाने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह पहले भी एक बच्चे के साथ कुकर्म कर चुका था।

पुलिस उपायुक्त प्रेमनाथ ने बताया कि 16 सितंबर को धौलाकुआं के पास जंगल में पेड़ से लटका छह साल के मासूम राजा का शव बरामद हुआ। राजा के हाथ पीछे से बांधकर उसे पेड़ से लटकाया गया था।
विज्ञापन

चमनलाल को है बच्चों में रुचि

छानबीन में पता चला कि इलाके का चमनलाल नामक शख्स बच्चों में खासी रुचि रखता है। वह बच्चों को मिठाई आदि लाकर खिलाता रहता है।

पुलिस ने जब उसकी तलाश शुरू की तो वह अपने घर से गायब मिला। पुलिस को पता चला कि एक किशोर के साथ अक्सर चमन के साथ देखा जाता है।

पुलिस उस किशोर तक पहुंची तो उसने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन चमन बच्चे को कुकर्म की नीयत से जंगल में लाया था।
विज्ञापन

पत्नी ने छोड़ा तो बच्चों को बनाने लगा शिकार

वहां उसने कुकर्म का प्रयास भी किया, लेकिन बच्चे के रोने पर उसने उसकी हत्या कर दी और बाद में शव पेड़ से टांग दिया।

वारदात के समय वह भी वहां मौजूद था, लेकिन हत्या करते समय वह जंगल में भाग गया। किशोर ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ भी कुकर्म किया। वह जान से मारने की धमकी देकर लगातार उससे गलत काम करवाता है।

पुलिस ने इस सूचना के बाद आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। तभी से वह बच्चों को निशाना बनाने की फिराक में रहता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें