फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल की बेटी ने लगाई जान की बाजी, पर नहीं बची मां

Wed, 02 Apr 2014 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में सेक्टर-45 स्थित कांशीराम आवासीय परिसर में सोमवार देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। बचाव के लिए आई महिला की मां और बेटी को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पति से अनबन के चलते 28 वर्षीय गीता, वर्ष 2010 से मां चंद्रावती, पिता धर्मवीर और छह साल की बेटी कुमकुम के साथ कांशीराम आवासीय परिसर में रह रही है। गीता के भाई जगमाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि इसी परिसर में रहने वाले राजू से गीता की पिछले पांच वर्षों से जान-पहचान थी।

Live Update: 1 अप्रैल के दिन भर की घटनाएं

कुछ दिनों पहले राजू ने कार खरीदने के लिए गीता से दो लाख रुपये उधार लिए थे। पैसे लौटाने को लेकर दोनों के बीच अनबन चल रही थी। सोमवार रात साढ़े ग्यारह बजे राजू अपने दो साथियों के साथ गीता के घर में घुस गया और उसे जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर राजू ने गीता की गर्दन में गोली मार दी।
विज्ञापन


बचाव के लिए आगे आई गीता की मां चंद्रावती और बेटी कुमकुम को भी आरोपियों ने रिवॉल्वर की बट मारकर घायल कर दिया। इस दौरान पहले से बीमार चल रहे पिता धर्मवीर का ब्रेन हैमरेज हो गया। घायलों को पहले सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया।

पढ़ें: छात्राओं से स्कूल टीचर ने की छेड़छाड़, जेल भेजा गया

हालत गंभीर होने पर सभी को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। उधर, सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र के एक युवक का गीता के घर पर आना-जाना था। इस कारण राजू उससे नाराज चल रहा था। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा और वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें