फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनपसंद गाने डाउनलोड नहीं किए तो गोलियों से भूना

विज्ञापन
विज्ञापन
मनपसंद गाने डाउनलोड न करने पर शराब के नशे में धुत्त एक बदमाश ने मोबाइल दुकानदार को गोलियां से भून दिया। तीन गोलियां लगने के बाद पीड़ित मोहम्मद अकरम (25) को गंभीर हालत में सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद भीड़ ने आरोपी युवक को पिस्टल समेत मौके पर दबोच लिया। जमकर पिटाई लगाने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र (27) को गिरफ्तार कर इसके पास से एक अवैध पिस्टल व कार बरामद कर ली है। वारदात के बाद से जितेंद्र का एक साथी मौके से फरार है। पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित अकरम परिवार के साथ गली नंबर-6, वेस्ट करावल नगर में रहता है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई व बहन हैं। गली में ही अकरम एके टेलिकॉम के नाम से मोबाइल शॉप चलाता है। अकरम की बहन सना ने बताया कि शुक्रवार रात को उसका भाई दुकान पर मौजूद था। इस बीच सफेद रंग की सेंट्रो में कार में शराब के नशे में धुत्त जितेंद्र व एक युवक दुकान पहुंचे। जितेंद्र कार से उतरकर अकरम के पास पहुंचा और उससे अपनी मनपसंद रागिनी मोबाइल में डाउनलोट करने के लिए कहने लगा।

अकरम ने रागिनी न होने क बात कर उस जाने के लिए कहा। इस बात पर जितेंद्र भड़क गया। वह कार के पास गया, उसने कार से एक पिस्टल निकाली और अकरम पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायर कर दिया। दो गोली अकरम के हाथ में लगी, जबकि एक उसके पेट में लगी। परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। भीड़ ने जितेंद्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। खजूरीखास थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

झगड़े में दो अलग जगहों पर दो युवकों की हत्या

दिल्ली के दो अलग अलग जगहों पर दो युवकों की हत्या कर दी गई। रणहौला इलाके में आपसी झगड़े में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं दरियागंज इलाके में एक युवक ने डंडा मारकर दोस्त की हत्या कर दी। दरियागंज थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मोहित (21) सपरिवार रणहौला के विकास नगर में रहता था। मोहित बीए की पढ़ाई के साथ साथ मल्टीमीडिया का कोर्स भी कर रहा था। शुक्रवार दोपहर वह दो दोस्तों राहुल और शिव के साथ होली खेलने के लिए निकला। बालाजी चौक के पास उसकी मुलाकात राकेश, विजय और पवन से हुई। उनलोगों ने राहुल से रुपये मांगे। मना करने पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

झगड़े के दौरान विजय ने चाकू निकालकर मोहित के गर्दन पर वार कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस तीनों नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है।
दूसरी घटना में मूलत: लुधियाना मोहल्ला, खुर्जा गेट संभल निवासी सोमनाथ (30) अंसारी रोड में स्थित अपने मालिक के कार्यालय में रहता था। वह रिक्शा चलाता था। उसके साथ गांव भिसाया, बदायूं निवासी सौरभ (26) भी रहता था, जो रिक्शा चलाता है। बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि सोमनाथ की हत्या कर दी गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सोमनाथ का सिर फटा हुआ देखा। कार्यालय से बाहर सौरभ नशे में धुत पड़ा हुआ था। पुलिस ने सोमनाथ के शव को कब्जे में कर लिया। जांच में पता चला कि कुछ देर पहले सोमनाथ और सौरभ के बीच झगड़ा हुआ था। सौरभ के होश में आने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।सौरभ ने बताया कि दोनों के बीच रिक्शा के किराए को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें सोमनाथ ने उसे गाली दे दी थी। कार्यालय पहुंचने पर सौरभ ने सोमनाथ के सिर पर डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शराब के नशे में होली खेल रहा युवक छत से नीचे गिरा, मौत

उत्तर-पूर्वी जिले में होली के दिन अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। गोकलपुरी इलाके में शराब के नशे में परिवार के साथ होली खेल रहा युवक दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। वहीं न्यू उस्मानपुर इलाके में रहस्मय हालत में एक युवक पांचवी मंजिल से नीचे गिर गया। वारदात के बाद इसके दोस्त मौके से फरार हैं। पुलिस ने शनिवार को दोनों ही युवकों के शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस परिजनों व अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

गोकलपुरी मामले में मृतक की शिनाख्त साजन (30) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ गल नंबर-2, गोकलपुरी में रहता था। इसके परिवार में मां, तीन भाई व एक बहन हैं। साजन का जींस का काम था। शुक्रवार दोपहर को वह परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर होली खेल रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। परिवार उसे जीटबी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार के मुताबिक हादसे के समय साजन ने शराब पी हुई थी।

वहीं दूसरे मामले में न्यू उस्मानपुर में मृतक की शिनाख्त मूलरूप से बिहार निवासी मोहम्मद फुरकान अंजुम (25) के रूप में हुई है। फुरकान अपने परिवार के साथ गली नंबर-2, जी-ब्लॉक, शास्त्री पार्क में रहता था। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार रात को वह अपने तीन-चार दोस्तों के साथ घर की छत पर मौजूद था। इस बीच वह रहस्मय हालत में नीचे गिर गया। वारदात के बाद उसके दोस्त फरार हो गए। परिवार ने दोस्तों पर कुछ गड़बड़ करने की आशंका जताई है।  फुरकान के रिश्तेदार सदरे आलम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एक दोस्त मुस्तफा का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। हकीकत क्या है पुलिस पता लगा लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें