फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी रंजिश में युवक को मारी गोलियां

Wed, 07 Jan 2015 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामपुर गांव में मंगलवार शाम को एक युवक को गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायलवस्था को युवक को मेदांता मेडिसिटी में दाखिल कराया गया है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही है।
    
जानकारी के मुताबिक इस्लामपुर गांव निवासी रामकरण (38) मंगलवार शाम को इस्लामपुर चोपड़ में खड़ा हुआ था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई सुभाष और भतीजे नितिन और विकी यहां पहुंचे।

रामकरण कुछ समझता इससे पहले बड़े भाई ने उस पर बंदूक से गोली बरसा दी। चश्मदीदों के मुताबिक युवक पर तीन से चार गोलियां चलाई गई।

लहुलुहान हालत में युवक के जमीन पर गिरने के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए उन्होंने तुरंत घायलवस्था युवक को मेदांता मेडिसिटी में दाखिल कराया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक दोनों भाईयों के बीच पुरानी पारिवारिक रंजिश की बात सामने आई है। इसके चलते पहले भी रामकरण पर हमला हो चुका है।
विज्ञापन


एसीपी क्राइम राजेश ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस जांच में पहले भी रंजिश के चलते हमले की बात सामने आई है। पुलिस उसी आधार पर आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें