फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मर गई दिल्ली की इंसानियत!: साहिल चाकू और पत्थर से लड़की पर करता रहा वार, पास से गुजरते रहे पत्थरदिल लोग

Mon, 29 May 2023 01:48 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Girl Murder Today : आखिर लोगों को हो क्या गया है। इतनी असंवेदनहीनता आखिर हमारे अंदर पनप कैसे सकती है। एक 16 साल की बच्ची को एक जाहिल बीच सड़क पर चाकूओं से गोदता है फिर पत्थर से कुचलता है और इसके बाद भी मन नहीं भरता तो लातों से मारता है और लोग आस पास से ऐसे गुजरते हैं जैसे कुछ नया नहीं ये तो आम बात है। हद है!
दिल्ली में युवती का खुलेआम कत्ल, लोग देखते रहे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली एक बार फिर से शर्मसार हुई है। एक युवती का सरेआम मार्डर होता और लोग तमाशा देखते रहते हैं। जिस तरह की तस्वीरें और वीडियो इस घटना के सामने आ रही है वो किसी को भी विचलित कर सकती हैं। इन तस्वीरों और वीडियो ने एक सवाल भी खड़ा कर दिया है कि आखिर राजधानी के लोग कितने संवेदनहीन हो गए हैं। बीच सड़क पर लोगों के सामने एक युवक युवती पर पहले चाकू से बार करता है, उसका सर पत्थर से कुचलता है और लोग आस-पास से गुजरते रहते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। यह घटना राजधानी के शाहबाद डेयरी इलाके  की बताई जा रही है। आरोपी साहिल नाम के युवक ने 16 वर्षीय युवती की जिस तरह से चाकू और पत्थरों से हत्या की उसने दिल्ली को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है।  



इतना तो साफ है कि हत्यारे को पुलिस और समाज का जरा भी डर नहीं था। दिल्ली में संवेदनहीनता का यह पहला उदाहरण नहीं है इससे पहले भी कई मामले ऐसे आ चुके हैं जिसने यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर राजधानी के लोगों में इंसानियत बची भी या नहीं। कुछ दिन पहले ही कंझावला कांड में भी इंसानियत शर्मसार हुई थी जिसमें लोग एक युवती को गाड़ी के नीचे कई किलोमीटर तक घसीटते रहे। 



इस संबंध में पुलिस का कहना है कि साहिल और युवती के बीच संबंध थे, लेकिन रविवार को दोनों के बीच विवाद हो गया। जब युवती अपनी सहेली के बेटे के जन्मदिन में जा रही थी तो इसी दौरान साहिल ने उसे गली में रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी साहिल ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। जब इतने में भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने कई बार उस पर पत्थर उठाकर मारा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें