फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Delhi : स्कूटी टच होने पर दिल्ली में सरेआम युवक का कत्ल, चाकू से गोदकर की हत्या; तीन गिरफ्तार

Sat, 28 Jun 2025 09:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि गीता कॉलोनी इलाके में एक हत्या हुई है। मृतक का नाम यश है। उसकी उम्र करीब 19 साल है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी थाना अंतर्गत रानी गार्डन इलाके में 19 वर्षीय यश की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि उसकी स्कूटी सड़क पर खड़े एक लड़के से हल्की सी टच हो गई थी।

विज्ञापन


डीसीपी शाहदरा ने बताया, "19 वर्षीय यश की हत्या के सिलसिले में अमन, रिहान और लकी नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 27 जून को रात करीब 9:41 बजे लक्ष्मी नगर अस्पताल से सूचना मिली कि एक लड़के को पीठ के निचले हिस्से में चाकू लगने के बाद मृत अवस्था में लाया गया है।"


जानकारी के मुताबिक, यश (मृतक) और रिहान और मोहम्मद अमान के बीच रिहान से स्कूटी टच होने को लेकर मामूली हाथापाई हुई। मृतक यश स्कूटी से अपने घर आ रहा था इस दौरान उसकी स्कूटी रिहान से हल्की सी टच हो गई थी। अमान, रिहान और लकी ने भी यश का पीछा किया और पुस्ता गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से ठीक पहले अमान ने यश की पीठ के निचले हिस्से में चाकू घोंप दिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें