दक्षिण जिले के महरौली थाना इलाके के जंगल में नेबसराय के पास युवती बेहोशी की हालत में मिली। बताया जा रहा है कि युवती के शरीर पर वस्त्र काफी कम थे। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस लड़की को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर ले गई। लड़की के सिर में चोट लगी है और वह फिलहाल मेडिकल निगरानी में है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लड़की की पहचान कर ली गई है और उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है। धारा 109 बीएनएस (307 आईपीसी) के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।